लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी स्वास्थ्य बीमा योजना में कई बदलाव करने की पक्षधर

By भाषा | Updated: September 19, 2021 19:20 IST

Open in App

वाशिंगटन 19 सितंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के ‘बिल्ड बैक बैटर’ योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के ‘मेडिकेयर’ में दांतों के इलाज, दवाइयों की कीमत को सीमित करना तथा निम्न आय वाले लोगों को स्वास्थ्य बीमा ‘मेडिकैड’ में में डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद शामिल कराना चाहते हैं।

अमेरिका में 3.5 ट्रिलियन डॉलर के विधेयक में अमेरिकियों की जिंदगी के सभी पहलुओं को छुआ गया है, जिसमें कर से लेकर जलवायु परिवर्तन तक शामिल है, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों के लिए स्वास्थ्य देखभाल के पहलू अहम हैं, खासकर, कोविड-19 संकट की वजह से।

सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत 14.5 करोड़ अमेरिकी अपने परिवारों और समुदायों के साथ बीमित हैं।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासनकाल में संघीय स्वास्थ्य मंत्री रही कैथलीन सेबेलियस ने बाइडन के विधेयक पर कहा कि यह बताता है कैसे स्वास्थ्य देखभाल का न केवल विस्तार किया जा सकता है, बल्कि लोगों की जरूरतों के लिए बेहतर तरीके से निर्देशित किया जा सकता है।

वहीं, रिपब्लिक पार्टी के सदस्य स्वास्थ्य देखभाल संबंधी प्रावधानों का विरोध करने की योजना बना रहे हैं।

बाइडन की योजना उन लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा को और अधिक किफायती बनाने की है, जो खुद पॉलिसी खरीदते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब