लाइव न्यूज़ :

डेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड ने की हिलेरी क्लिंटन के बयान की आलोचना, कहा-युद्ध भड़काने वाली रानी

By भाषा | Updated: October 19, 2019 10:41 IST

गबार्ड ने पिछले साल खुद को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल करने का निर्णय लिया था और हिंदू होने की वजह से वह भारतीय-अमेरिकी लोगों की पसंदीदा उम्मीदवार हैं। क्लिंटन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान गबार्ड पर आरोप लगाया था कि रूस उनकी ‘मदद’ कर रहा है, ताकि वह राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभर सकें।

Open in App
ठळक मुद्देडेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड ने हिलेरी क्लिंटन को ‘युद्ध भड़काने वाली रानी’ करार दिया।क्लिंटन का मानना है कि तुलसी गबार्ड तीसरे पक्ष की उम्मीदवार बनने जा रही हैं

डेमोक्रेट सांसद तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को ‘युद्ध भड़काने वाली रानी’ करार दिया। क्लिंटन ने आरोप लगाया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में गबार्ड को तैयार कर रहा है।

गबार्ड ने पिछले साल खुद को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल करने का निर्णय लिया था और हिंदू होने की वजह से वह भारतीय-अमेरिकी लोगों की पसंदीदा उम्मीदवार हैं। क्लिंटन ने शुक्रवार को एक साक्षात्कार के दौरान गबार्ड पर आरोप लगाया था कि रूस उनकी ‘मदद’ कर रहा है, ताकि वह राष्ट्रपति चुनाव में तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में उभर सकें।

पूर्व विदेश मंत्री ने जाहिर तौर पर गबार्ड का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी नजर (रूस की) ऐसे व्यक्ति पर है जो फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों में प्राइमरी दौड़ में हैं और रूस उनकी मदद कर रहा है।’’ क्लिंटन ने हालांकि साक्षात्कार के दौरान गबार्ड का नाम नहीं लिया था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व सहयोगी डेविड प्लुफे ने कहा कि क्लिंटन का मानना है कि तुलसी गबार्ड तीसरे पक्ष की उम्मीदवार बनने जा रही हैं जिसे रूस और ट्रंप ला रहे हैं।

गबार्ड ने जवाबी हमला करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ वाह! शुक्रिया हिलेरी क्लिंटन। आप युद्ध भड़काने वाली रानी, भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति, दुर्गंध का रूप जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी को लंबे समय से बीमार कर रखा है और जो अंतत: पर्दे के पीछे से बाहर आ चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्राइमरी (शुरुआती उम्मीदवारों के चयन का चुनाव) आपके और मेरे बीच में है। किसी के पीछे कायराना तरीके से न छिपें। सीधी दौड़ में आइए।’’ 

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना