लाइव न्यूज़ :

डेमोक्रेट सांसदों ने ट्रंप को पद से हटाने के लिए पेंस से 25वां संशोधन लागू करने को कहा

By भाषा | Updated: January 8, 2021 11:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, आठ जनवरी डेमोक्रेटिक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उप राष्ट्रपति माइक पेंस से अनुरोध किया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘विद्रोह भड़काने’’ के कारण पद से हटाने के लिए वह अमेरिकी संविधान का 25वां संशोधन लागू करें।

गौरतलब है कि बुधवार को हजारों की संख्या में ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हिंसक धावा बोल दिया था।

संविधान में 25वां संशोधन उप राष्ट्रपति तथा मंत्रिमंडल के सदस्यों को बहुमत से राष्ट्रपति को पद से हटाने का रास्ता साफ करता है।

सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी तथा सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘‘राष्ट्रपति की खतरनाक एवं राजद्रोह कारक गतिविधियों के चलते उन्हें पद से तत्काल हटाना आवश्यक हो गया है।’’

इससे पहले, डेमोक्रेटिक पार्टी के दो नेताओं ने पेंस से इस विषय पर बात करने का प्रयास किया था लेकिन वह बात नहीं कर सके थे।

वक्तव्य में पेलोसी और शूमर ने एक संयुक्त वक्तव्य में कहा, ‘‘आज सुबह, हमने उप राष्ट्रपति पेंस से अनुरोध किया कि वह 25वां संशोधन लागू करें जिसके तहत विद्रोह भड़काने तथा खतरा उत्पन्न करने पर राष्ट्रपति को उप राष्ट्रपति तथा मंत्रिमंडल के सदस्य बहुमत से पद से हटा सकते हैं। हालांकि उप राष्ट्रपति की ओर से अभी इस बारे में कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।’’

गौरतलब है कि अमेरिका में लोकतंत्र पर एक अप्रत्याशित हमले में, बुधवार को निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हुई थी। इसमें चार लोगों की जान चली गई थी।

इस दौरान ट्रंप समर्थकों ने संसद के संयुक्त सत्र को बाधित करने का प्रयास किया जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत की पुष्टि होनी थी।

बृहस्पतिवार को पेलोसी और शूमर ने अलग-अलग संवाददाता सम्मेलन किए जिनमें उन्होंने कहा कि यदि ट्रंप को 25वें संशोधन के जरिए पद से नहीं हटाया गया तो वे कांग्रेस में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल