लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में लोकतंत्र समर्थकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 16:27 IST

Open in App

बैंकॉक, 24 जून (एपी) देश में पूरी तरह से राजतंत्र खत्म होने की सालगिरह पर थाईलैंड की राजधानी में बृहस्पतिवार को लोकतंत्र समर्थक सड़कों पर उतरे और उन्होंने सरकार के सत्ता छोड़ने, संविधान में संशोधन करने और शासन की अधिक जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।

गौरतलब है कि 24 जून 1932 को, प्रगतिशील सैन्य अधिकारियों और सिविल सेवकों के एक समूह ने संवैधानिक शासन और संसदीय लोकतंत्र को सत्ता सौंपने घोषणा की थी, जिससे थाईलैंड में पूर्ण राजतंत्र समाप्त हुआ था। इस दिन पर पिछले कुछ वर्षों से लोकतंत्र समर्थक रैली निकालाते हैं।

प्रधानमंत्री प्रयुत चन ओचा की सरकार को इन दिनों कोविड-19 वैश्विक महामारी से उबरने की उनकी योजना के विफल होने और टीकों की पर्याप्त आपूर्ति ना होने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी बृहस्पतिवार सुबह बैंकॉक के ‘डेमोक्रेसी मॉन्यूमेंट’ पर मोमबत्तियां जलाने और 1932 में पूर्ण राजशाही के अंत की घोषणा को पढ़ने के लिए एकत्रित हुए। सैकड़ों लोगों ने संसद की ओर मार्च भी किया।

संसद में संविधान में कई संशोधन को लेकर वोट होना है। हालांकि, प्रस्तावित बदलाव, प्रदर्शनकारियों द्वारा मांगे गए परिवर्तनों से बहुत कम हैं, जिसमें राजनीतिक दलों और निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिक शक्ति बहाल करना शामिल है।

प्रदर्शनकारी नेता जटुपट बूनपट्टारकासा ने कहा, ‘‘ हम आज इस बात पर जोर देने के लिए सड़कों पर उतरे हैं कि संविधान का नाता लोगों से होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला