लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड में लोकतंत्र समर्थकों की पुलिस से झड़प

By भाषा | Updated: February 14, 2021 15:06 IST

Open in App

बैंककॉक, 14 फरवरी (एपी) थाईलैंड में राजशाही के अपमान के आरोप में गिरफ्तार किये गये चार कॉमरेड को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों की शनिवार की रात को पुलिस के साथ झड़प हो गई।

उल्लेखनीय है कि छात्र नीत आंदोलन के चार शीर्ष नेताओं को राजशाही के कथित अपमान के मामले में मंगलवार को हिरासत में रखने का निर्देश दिया गया था। अगर यह आरोप साबित होता है तो उन्हें तीन से 15 साल की सजा हो सकती है और इन नेताओं पर देशद्रोह का मामला भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के उप प्रवक्ता कृष्णा पत्तनाचारोअन ने बताया कि झड़प में 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जबकि सात से आठ प्रदर्शकारियों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अवरोधकों को तोड़ने की कोशिश करने के दौरान घायल होने वाले प्रदर्शनकारियों की संख्या के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

थाईलैंड में पिछले साल प्रधानमंत्री प्रयुथ चान ओछा और उनकी सरकार को हटाने, संविधान में संशोधन कर देश में अधिक लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम करने एवं सुधार कर राजशाही को अधिक जवाबदेह बनाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था।

राजशाही के संबंध में की जा रही मांग पर सबसे अधिक विवाद है क्योंकि यह संस्थान अबतक अछूता है एवं थाई राष्ट्रवाद का केंद्र माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें