लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र समरूप और ‘थोक के भाव निर्मित’ वस्तु नहीं है : शी ने बाइडन से कहा

By भाषा | Updated: November 16, 2021 19:27 IST

Open in App

(केजेएम वर्मा)

बीजिंग, 16 नवंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जो बाइडन की लोकतांत्रिक देशों को एकत्र करने की पहल पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र एक समान प्रारूप के साथ ‘‘थोक के भाव निर्मित वस्तु’’ नहीं है।

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) अगले महीने लोकतंत्रों का एक सम्मेलन आयोजित करने की बाइडन की योजना की हाल के महीनों में आलोचना करते हुए कहती आ रही है कि लोकतंत्र पर अमेरिका का ‘पेटेंट’ (एकाधिकार) नहीं है।

सीपीसी ने 1949 में चीनी गणराज्य की स्थापना के बाद से राजनीतिक शक्ति पर आभासी तौर पर एकाधिकार कायम कर लिया है। सीपीसी नीत पार्टी प्रणाली की, उसकी गोपनीय और निरंकुश कार्य शैली को लेकर आलोचना की जाती है। वह खुद को एक लोकतांत्रिक पार्टी के तौर पर भी प्रायोजित करते हुए कह रही है कि उसने विश्व की सर्वाधिक आबादी वाले देश में निरंतर जन कल्याण किया है और आजीविका के मुद्दे का समाधान किया है।

सीपीसी की लोकतांत्रिक पहचान को संभवत: प्रायोजित करने की एक कोशिश के तहत शी ने एक दुर्लभ कदम उठाते हुए पांच नवंबर को यहां स्थानीय लोगों की प्रतिनिधि सभा में उप नेताओं को चुनने के लिए एक मतदान केंद्र पर वोट डाला था।

अपने समकक्ष के साथ बहु प्रतीक्षित ऑनलाइन सम्मेलन के दौरान मंगलवार को शी ने रेखांकित किया कि सभ्यताएं संपन्न और विविध हैं, और लोकतंत्र भी ऐसा ही है।

सीपीसी के महासचिव शी ने बाइडन से कहा, ‘‘लोकतंत्र एक समान प्रारूप के साथ थोक के भाव निर्मित वस्तु नहीं है, ना ही यह विश्व भर के देशों के लिए एक विशेष व्यवस्था है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई देश लोकतांत्रिक है या नहीं, इसका फैसला करने का काम उसके लोगों पर छोड़ देना चाहिए। खुद के लोकतंत्र से अलग स्वरूप के लोकतंत्रों को खारिज करना अपने आप में अलोकतांत्रिक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन परस्पर सम्मान के आधार पर मानवाधिकार के मुद्दों पर वार्ता करने के लिए तैयार है, लेकिन हम अन्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए मानवाधिकारों (के मुद्दे) का इस्तेमाल किये जाने का विरोध करते हैं।’’ उन्होंने संभवत: शिंजियांग में उयगुर मुसलमानों के नरसंहार के अमेरिका के आरोपों और हांगकांग तथा तिब्बत में मानवाधिकार हनन के आरोपों की ओर इशारा करते हुए यह कहा।

सीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी जियान जिनकुआन ने सीपीसी को एक लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में प्रायोजित करने के लिए यहां हुए पार्टी के हालिया अधिवेशन में 12 नवंबर को सीपीसी शासन की निरंकुश कार्यशैली की आलोचना को खारिज कर दिया था। उन्होंने लोकतंत्रों का सम्मेलन आयोजित करने की बाइडन की योजना की विशेष रूप से आलोचना की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें