लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र कई बार उलझावपूर्ण हो जाता है, थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत : बाइडेन

By भाषा | Updated: November 6, 2020 10:33 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, छह नवम्बर अमेरिका चुनाव के नतीजों में आने में लग रहे समय पर राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि लोकतंत्र कई बार उलझावपूर्ण हो जाता है और धैर्य रखने की जरूरत होती है।

बाइडेन ने अमेरिकियों से मतों की गिनती पूरी होने तक शांत रहने और धैर्यपूर्वक इंतजार करने की अपील की।

व्हाइट हाउस पहुंचने के 270 वोट के जादूई आंकड़े से बाइडेन केवल छह ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ दूर हैं। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिले हैं।

डेलावेयर में एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडेन ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ अमेरिका में, वोट एक पवित्र चीज़ है। इसके जरिए ही देश के लोग अपनी इच्छाएं जाहिर करते हैं। किसी और चीज से नहीं, मतदाताओं की इच्छा से ही अमेरिका का राष्ट्रपति चुना जाता है। इसलिए हर एक मत की गिनती होनी चाहिए और यही किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र कई बार उलझावपूर्ण हो जाता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। 240 साल से अधिक समय से इस धैर्य को एक ऐसी शासन प्रणाली से सम्मानित किया जा रहा है, जिससे दुनिया ईर्ष्या करती है। अभी चीजें जैसी हैं, हम ऐसा ही अच्छा महसूस करते रहेंगे।’’

साथ ही बाइडेन ने मतगणना पूरी होने पर अपनी जीत का विश्वास व्यक्त किया।

बाइडेन के साथ उप राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस भी मौजूद थीं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला