लाइव न्यूज़ :

द.अफ्रीका के मुस्लिम संगठनों की सरकार से श्रीलंका में हिजाब पर प्रतिबंध पर हस्त्क्षेप करने की मांग

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:41 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग,19मार्च दक्षिण अफ्रीका के मुस्लिम संगठनों ने देश के विदेश मंत्री से श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध और सैकड़ों की संख्या में इस्लामिक स्कूलों को बंद किए जाने के प्रस्ताव पर हस्पक्षेप करने की मांग की है।

दरअसल श्रीलंका के जन सुरक्षा मंत्री शरद वीरसेकेरा ने सप्ताहांत में घोषणा की थी कि उनका देश कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा चेहरे को पूरी तरह से ढ़कने के लिए पहने जाने वाले हिजाब पर प्रतिबंध लगाएगा, क्योंकि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा होता है।

इसके तत्काल बाद श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि इस प्रस्ताव पर कोई निर्णय विचार-विमर्श और चर्चा के पश्चात ही लिया जाएगा।

‘यूनाइटेड उल्मा काउंसिल ऑफ साउथ अफ्रीका’(यूयूसीएसए) ने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री नालेदी पांडोर से इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है।

संगठन के महासचिव यूसुफ पटेल ने कहा,‘‘ यूयूसीएसए एक बार फिर विदेश मंत्रालय से अपने समकक्षों के समक्ष इस मुद्दे को उठाने और इस्लाम के प्रति राज्य प्रायोजित भय को रोकने की अपील करता है।’’

देश के अन्य संगठनों ने भी इस प्रस्ताव की निंदा की और कहा कि इस्लामिक स्कूलों को निशाना बनाना श्रीलंका की सरकार का पाखंड है।

‘साउथ अफ्रीकन मुस्लिम नेटवर्क’ के अध्यक्ष डॉ फैसल सुलीमान ने कहा, ‘‘ वहां अन्य धार्मिक संगठन भी हैं जिनके संस्थान हैं और जहां उनके धर्म के बारे में शिक्षा दी जाती है, लेकिन उन्हें निशाना बनाने के कोई प्रयास नहीं किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब