लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में तमिल कैदियों को जान से मारने की धमकी देने को लेकर कारागार मंत्री के इस्तीफे की मांग

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:06 IST

Open in App

कोलंबो, 15 सितंबर श्रीलंका में तमिल राजनीतिक दलों ने तमिल कैदियों को जान से मारने की कथित धमकी देने को लेकर देश के कारागार प्रबंधन राज्य मंत्री लोहान रतवत्ते के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की है।

मंत्री ने देश के उत्तरी मध्य क्षेत्र में अनुराधापुर जेल के दौरे पर तमिल कैदियों को कथित तौर पर यह धमकी दी थी।

कोलंबो गजट की खबर के मुताबिक, रतवत्ते ने 12 सितंबर को अनुराधापुर जेल का कथित तौर पर दौरा किया था और दो कैदियों को घुटने के बल बैठने के लिए मजबूर किया था तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम सरकार से मंत्री को कारागार प्रबंधन से फौरन हटाने और उनकी गिरफ्तारी व आरोपित करने तथा रविवार को अनुराधापुर में कैदियों को जान से मारने की कथित धमकी देने की फौरन जांच कराये जाने की मांग करते हैं।’’

एक अन्य तमिल पार्टी तमिल नेशनल पीपुल्स फ्रंट के नेता गलेन पूनाम्बलम ने भी घटना की पुष्टि की।

उन्होंने दावा किया कि मंत्री ने तमिल कैदियों को जान से मारने की धमकी दी थी।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों में आरोप लगाया गया है कि उत्तरी मध्य शहर अनुराधापुर रवाना होने से पहले मंत्री ने अपने मित्रों के एक समूह को फांसी का तख्त दिखाने के लिए देर रात कोलंबो में मुख्य जेल का दौरा किया था।

स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि हालांकि, मंत्री के कार्यालय ने मंत्री की संलिप्तता वाली ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।

देश में नियुक्त संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि ने भी इस कथित घटना की निंदा की है।

कोलंबो गजट न्यूज पोर्टल की खबर के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधि हान सिंगर हामदी ने कहा कि सरकार का यह कर्तव्य है कि वह कैदियों के अधिकारों का संरक्षण करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें