लाइव न्यूज़ :

डेल्टा प्रकार : भारत पर यात्रा प्रतिबंध के समय को लेकर विपक्ष हमलावर, प्रधानमंत्री ने बचाव किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:11 IST

Open in App

लंदन, 16 जून ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी ने भारत को यात्रा प्रतिबंध वाली ‘‘लाल सूची’’ में जोड़ने में कथित तौर पर विलंब के लिए बुधवार को संसद में सरकार पर हमला किया। विपक्ष का दावा है कि इससे ब्रिटेन में वायरस के डेल्टा प्रकार संक्रमण में बढ़ोतरी हुई।

हाउस ऑफ कॉमंस में प्रधानमंत्री के साप्ताहिक प्रश्न सत्र में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इस निर्णय का बचाव करना पड़ा। उनसे लेबर पार्टी के नेता काइर स्टार्मर ने पूछा कि मार्च के अंत में जब भारत में डेल्टा प्रकार का पता चल गया तो उस देश से यात्रा प्रतिबंध में विलंब क्यों किया गया।

स्टार्मर ने जॉनसन पर ‘‘निर्णय नहीं कर पाने’’ का आरोप लगाया जिससे यूरोप में डेल्टा प्रकार के कारण ‘‘सर्वाधिक संक्रमण दर ब्रिटेन में है’’ और इस कारण लॉकडाउन को भी एक महीने बढ़ाना पड़ा।

जॉनसन ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) द्वारा सात मई को इसे चिंता का प्रकार श्रेणीबद्ध किए जाने से काफी पहले भारत को यात्रा प्रतिबंध की सूची में डाल दिया गया था।

स्टार्मर ने कहा, ‘‘24 मार्च को भारत में एक नया प्रकार सामने आया। एक अप्रैल को भारत में एक दिन में संक्रमण के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए और फिर बढ़ते गए। लेकिन प्रधानमंत्री ने 23 अप्रैल तक भारत को लाल सूची में नहीं डाला। उस वक्त तक भारत से 20 हजार लोग ब्रिटेन आ गए थे।’’

जॉनसन ने इसका प्रतिवाद करते हुए कहा कि ब्रिटेन में संक्रमण की ज्यादा दर प्रकार की ‘‘बेहतर समझ’’ के कारण है और दुनिया में हो रहे जीनोम सिक्वेंसिंग का 47 फीसदी ब्रिटेन में हो रहा है।

लाल सूची में शामिल होने से यात्रा लगभग पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाती है और स्वदेश लौटने वाले ब्रिटेन के नागरिकों को सरकार द्वारा निर्दिष्ट होटल में आवश्यक रूप से दस दिनों के पृथक-वास में रहना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल