लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप का अब ब्रिटेन में प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ सकते हैं मरीज

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:05 IST

Open in App

लंदन, चार जून कोरोना वायरस का सबसे पहले भारत में सामने आया डेल्टा स्वरूप या बी1.617.2 अब ब्रिटेन में चिंता की वजह बन गया है और इसके प्रकोप से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह बात कही।

देश में कोविड के सभी स्वरूपों पर नजर रखने वाले पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड (पीएचई) के अनुसार वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामले एक सप्ताह में 5,472 बढ़ गये और बृहस्पतिवार को कुल मामलों की संख्या 12,431 हो गयी। ताजा आंकड़ों को देखने के बाद विशेषज्ञों ने कहा कि डेल्टा नुकसान के मामले में अल्फा से ज्यादा असर वाला दिख रहा है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ जैनी हैरीस ने कहा, ‘‘अब पूरे ब्रिटेन में फैल चुके वायरस के इस स्वरूप को देखते हुए जरूरी है कि हम सभी यथासंभव अधिक से अधिक एहतियात बरतें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोग घरों से काम करें, हर समय वे हाथ, चेहरा और आसपास की जगह को साफ रखें। अगर टीका नहीं लगवाया है तो टीका लगवाएं और टीके की दूसरी खुराक भी लें। इससे जिंदगियां बचेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला