लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप

By भाषा | Updated: August 13, 2021 16:50 IST

Open in App

कोलंबो, 13 अगस्त श्रीलंका में कोरोना वायरस का सबसे अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप तेजी से फैल रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक देश के पश्चिमी प्रांत में आ रहे नए मामलों में करीब 75 प्रतिशत इसी स्वरूप के संक्रमण के हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि श्रीलंका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के सबसे निर्णायक पखवाड़े में है।

देश में डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के मामलों और मौतों में वृद्धि हुई है। श्री जयवर्धनेपुरा विश्वविद्यालय के डॉ.चंदिमा जीवानदारा ने कहा कि इस महीने की शुरुआत से पश्चिमी प्रांत में संक्रमण के जितने मरीज सामने आए उनमें से 75 प्रतिशत डेल्टा स्वरूप से संक्रमित हैं और देश सबसे निर्णायक पखवाड़े से गुजर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम इसके प्रभाव के छठे सप्ताह में प्रवेश कर गए हैं। यह अन्य स्वरूपों से अलग है। हम जानते हैं कि मौतों की संख्या बढ़ रही है। कल यह संख्या 150 के पार चली गई।’’

उल्लेखनीय है कि बुधवार को श्रीलंका में कोविड-19 से रिकॉर्ड 156 लोगों की मौत दर्ज की गई जबकि करीब 3000 नए मामले आए। श्रीलंका कोरोना वायरस की महामारी की तीसरी लहर का सामना कर रहा है, यहां डेल्टा स्वरूप से संक्रमण का पहला मामला 17 जून को कोलंबो से आया था।

जीवानदारा ने कहा कि बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच, श्रीलंका सरकार ने चिकित्सा पेशवरों द्वारा पूर्ण लॉकडाउन लगाने की सलाह का विरोध किया है। सरकार की नीति टीकाकरण की संख्या बढ़ाकर देश को आर्थिक गतिविधियों के लिए खोलने की है।

वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तीसरी लहर पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो इस साल के अंत तक देश में करीब 20 हजार लोगों की जान जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब