लाइव न्यूज़ :

कोविड का सफाया करने के अमेरिकी प्रयासों के लिए सबसे बड़ा खतरा है डेल्टा स्वरूप: फाउची

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 23 जून व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथनी फाउची ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस का बेहद संक्रामक स्वरूप ‘डेल्टा’ कोविड-19 महामारी का सफाया करने के अमेरिका के प्रयासों के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

उन्होंने कहा कि यह वायरस का यह स्वरूप सबसे पहले भारत में मिला था और यह अधिक संक्रामक है तथा इससे अधिक गंभीर बीमारी हो सकती है।

व्हाइट हाउस में कोविड-19 पर एक संवाददाता सम्मेलन में फाउची ने कहा कि अमेरिका में सामने आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में से 20 फीसदी से अधिक में संक्रमण की वजह डेल्टा स्वरूप है। उन्होंने कहा कि दो हफ्ते पहले तक नए मामलों में से दस फीसदी में यह स्वरूप पाया गया था।

अमेरिका में एलर्जी एवं संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईएआईडी) के प्रमुख फाउची ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में जैसे हालात हैं उसकी तरह ही डेल्टा स्वरूप कोविड-19 का सफाया करने के हमारे प्रयास के लिए सबसे बड़ा खतरा है।’’ उन्होंने कहा कि अच्छी खबर यह है कि अमेरिका के टीके डेल्टा स्वरूप के खिलाफ प्रभावी हैं और ‘‘हमारे पास हथियार हैं तो उनका इस्तेमाल महामारी का खात्मा करने के लिए करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में यह स्वरूप (डेल्टा) हावी हो चुका है और यहां सबसे पहले सामने आए अल्फा स्वरूप के मुकाबले अधिक फैल चुका है। यहां 90 फीसदी से अधिक नए मामलों की वजह डेल्टा स्वरूप है तथा इसके प्रकोप के कारण ब्रिटेन में गतिविधियों की मंजूरी देने में भी विलंब किया जा रहा है।

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने डेल्टा को बेहद संक्रामक बताते हुए इसे ‘चिंताजनक स्वरूप’ की श्रेणी में डाला है।

फाउची ने कहा कि डेल्टा स्वरूप के फैलने की क्षमता सार्स-सीओवी2 के साथ ही अल्फा स्वरूप की तुलना में निर्विवाद रूप से अधिक है। उन्होंने कहा कि नए स्वरूप में मरीज के अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम ज्यादा होता है।

उन्होंने कहा कि लंदन के इंपीरियल कॉलेज ने 1,00,000 से अधिक घरों में एक अध्ययन किया और देखा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की तुलना में युवा अधिक तेजी से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पांच से 12 साल के आयु वर्ग के बच्चों और 18-24 वर्ष के युवा वयस्कों के बीच संक्रमण दर में पांच गुना वृद्धि हुयी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 10 मई को डेल्टा स्वरूप को बेहद संक्रामक बताते हुए इसे ‘चिंताजनक’ श्रेणी में शामिल किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?