लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में डेल्टा के मामले बढ़ रहे लेकिन गंभीर मरीजों की संख्या कम है: अध्ययन

By भाषा | Updated: July 16, 2021 21:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 16 जुलाई ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और शुक्रवार को यहां संक्रमण के और 36,800 मामले दर्ज किये गये हैं जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक हैं।

‘पब्लिक हैल्थ इंग्लैंड (पीएचई)’ ने कहा कि संक्रमण के मामले अधिक हैं तथा बढ़ते जा रहे हैं लेकिन उसके अनुरूप कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की उतनी जरूरत नहीं पड़ रही है जो इस बात का संकेत है कि कोरोना वायरस के इस बेहद संक्रामक स्वरूप के खिलाफ भी टीके प्रभावी हैं।

डेल्टा बी1.617.2 के 36,800 मामलों में से 45 मामले डेल्टा एवाई.1 के हैं जिसके बारे में आशंका है कि इसके खिलाफ टीका उतना प्रभावी नहीं होता।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जैनी हैरिस ने कहा, ‘‘मामलों की दर अब भी अधिक है तथा बढ़ रही है लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने तथा मौत की संख्या में उतनी वृद्धि नहीं हो रही। यह टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है जिससे गंभीर रोग के कम मामले सामने आ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अच्छा तरीका है टीके की दोनों खुराक लेकर स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखना। टीकों से बढ़िया बचाव हो रहा है लेकिन वे जोखिम को पूरी तरह से खत्म नहीं करते। जैसे जैसे हम पाबंदियों को खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे हैं उसके साथ ही सतर्कता बरतना और भी महत्वपूर्ण है।’’

एक अन्य अध्ययन में यह पता चला कि कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक के 14 या कुछ अधिक दिन बाद लगभग 100 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बन जाती हैं। यह अध्ययन इम्पीयरिलय कॉलेज लंदन और अनुसंधान संस्था इप्सोस मोरी ने किया जिसमें टीके की दोनों खुराक के महत्व को रेखांकित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल