लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के डेल्टा एवाई.4.2 स्वरूप में लक्षण दिखने की संभावना कम: ब्रिटिश अध्ययन

By भाषा | Updated: November 18, 2021 16:39 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 18 नवंबर कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के एक उत्परिवर्तित प्रकार में किसी तरह के लक्षण दिखने की संभावना कम होती है। एक नये अध्ययन में बृहस्पतिवार को यह बात कही गयी। इस स्वरूप की संक्रामक क्षमता अधिक होने को लेकर चिंताओं के बीच इसे परीक्षण के अधीन (वीयूआई) रखा गया है।

लंबे समय तक चलने वाले रीयल-टाइम सामुदायिक संक्रमण मूल्यांकन (रियेक्ट-1) अध्ययन के ताजा परिणाम दिखाते हैं कि डेल्टा एवाई.4.2 प्रकार सितंबर से प्रति दिन 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन और इप्सस मोरी का विश्लेषण ब्रिटेन में 19 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच एक लाख से अधिक लोगों द्वारा घरों पर लिए गए नमूनों पर आधारित है।

पता चला कि एवाई.4.2 से संक्रमित लोगों को स्वाद या सूंघने की क्षमता कम होने या चले जाने, बुखार या लगातार खांसी जैसे लक्षणों की संभावना कम है।

इंपीरियल स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के रियेक्ट कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर पॉल एलियट ने कहा, ‘‘यह इतना संक्रामक क्यों है, हम नहीं जानते। यह कम लक्षण वाला दिखाई देता है।’’

आंकड़े बताते हैं कि वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित लोगों में से केवल 33 प्रतिशत को लक्षणों की संभावना है जबकि डेल्टा से संक्रमित 46 प्रतिशत लोगों में लक्षण दिखाई देते हैं।

कुल मिलाकर अध्ययन में पता चला कि पूरे ब्रिटेन में संक्रमण कम हो रहा है लेकिन यह अब भी बहुत अधिक है तथा इसकी दर इस साल जनवरी की तरह ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा