लाइव न्यूज़ :

नासा की नयी दूरबीन को अंतरिक्ष में भेजने की योजना में विलंब

By भाषा | Updated: November 23, 2021 16:38 IST

Open in App

बर्लिन, 23 नवंबर (एपी) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि प्रसिद्ध हब्बल वेधशाला की जगह लेने के लिए नासा की एक नयी दूरबीन अंतरिक्ष में भेजने की योजना फिलहाल टाल दी गई है, ताकि विशेषज्ञ फ्रेंच गुयाना स्थित उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में हुई घटना के बाद इसे पहुंची संभावित क्षति का पता लगा सकें।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तकनीशियन, जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन को एक लॉंच व्हीकल एडेप्टर से जोड़ने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक क्लैंप बैंड ढीला हो गया, जिससे नाजुक दूरबीन हिल गई।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, ‘‘(अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी) नासा नीत गड़बड़ी समीक्षा बोर्ड ने जांच शुरू करने के लिए फौरन बैठक बुलाई और यह निर्धारित करने के लिए अतिरिक्त जांच की व्यवस्था की कि किसी कलपुर्जे को घटना में नुकसान नहीं पहुंचा हो।’’

एजेंसी ने कहा कि दूरबीन को अब 22 दिसंबर से पहले एरियन 5 रॉकेट पर नहीं लगाया जा सकेगा, जबकि रॉकेट के प्रक्षेपण की मूल तारीख 18 दिसंबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें