लाइव न्यूज़ :

नीरा टंडन के नाम की पुष्टि में हुई देरी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 08:40 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 25 फरवरी अमेरिका में प्रबंधन एवं बजट विभाग के निदेशक पद के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन के नाम की पुष्टि संबंधी बैठकों को दो अहम सीनेट समितियों ने अचानक स्थगित कर दिया।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि वह टंडन के नाम की पुष्टि कराने की कोशिश कर रहा है।

नीरा टंडन ने अतीत में अपनी पार्टी के नेताओं समेत कई नेताओं के खिलाफ ट्वीट किए थे, जिनके कारण रिपब्लिकन पार्टी के नेता और कुछ डेमोक्रेटिक सीनेटर उनके नामांकन का विरोध कर कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार से इस प्रकार की अटकलें लगने लगी हैं कि व्हाइट हाउस टंडन की पुष्टि के लिए आवश्यक मत हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है।

सीनेट गृह सुरक्षा एवं सरकारी मामलों संबंधी समिति और सीनेट बजट समिति ने टंडन के नाम की पुष्टि के लिए बुधवार को होने वाले होने वाला मतदान अचानक स्थगित कर दिया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम नामांकन (की पुष्टि) की कोशिश कर रहे हैं और वह (टंडन) तथा हमारी टीम सीनेटरों एवं अहम समूहों के निकट संपर्क में है। वह एक विशेषज्ञ हैं और इस अप्रत्याशित संकट में उनकी योग्यता की बहुत आवश्यकता है।’’

साकी ने कहा कि टंडन अपने नाम की पुष्टि के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या व्हाइट हाउस उनका कोई विकल्प ढूंढ रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘बजट विभाग का नेतृत्व करने के लिए एक उम्मीदवार है और उनका नाम नीरा टंडन है और हम उनके नाम की पुष्टि की कोशिश कर रहे हैं।’’

अगर सीनेट में टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है तो वह ऐसी पहली भारतवंशी महिला होंगी, जो अमेरिकी सरकार के वार्षिक बजट का निर्माण करने वाली संघीय एजेंसी का नेतृत्व करेंगी।

ओहायो से रिपब्लिकन सांसद रॉब पोर्टमैन ने सोमवार को कहा था कि वह नाम की पुष्टि के दौरान टंडन के विरोध में मतदान करेंगे। इसके अलावा रिपब्लिकन सांसद सुसन कोलिंस और मिट रोमनी भी टंडन के नाम पर विरोध जता चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला