लाइव न्यूज़ :

पाक, रूस के रक्षा अधिकारियों ने सैन्य संबंध मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:38 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 सितंबर पाकिस्तान और रूस के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने बुधवार को द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की, जिनमें संयुक्त अभ्यास करना तथा खुफिया जानकारी साझा करना एवं क्षेत्रीय सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान शामिल है।

एक सरकारी बयान के अनुसार रूस-पाकिस्तान संयुक्त सैन्य परामर्श समिति के तीसरे दौर की बैठक इस्लामाबाद में हुई।

इसमें पाकिस्तानी शिष्टमंडल की अगुवाई रक्षा सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मियां मुहम्मद हिलाल हुसैन ने की, वहीं रूसी पक्ष का नेतृत्व उप रक्षा मंत्री जनरल अलेक्जेंद्र वी फोमिन ने किया।

दोनों पक्षों ने बैठक में लिये गये फैसलों के क्रियान्वयन और उन पर नजर बनाकर रखने पर भी सहमति जताई।

बैठक से पहले दोनों पक्षों के अधिकारियों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की तथा बड़े अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विचारों के मिलने पर संतोष जताया।

यह बैठक ऐसे समय में हुई जब रूस के क्रासनोदर में मोल्किनो टीआरजी इलाके में द्रुझबा 6 अभ्यास शुरू किया गया।

पाकिस्तान और रूस पिछले कुछ सालों से सैन्य अभ्यास करते आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल