लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत और अमेरिका के रक्षा अधिकारियों की बैठक

By भाषा | Updated: October 9, 2021 08:48 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ अक्टूबर भारत और अमेरिका के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए समान सोच वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करने के लिए यहां मुलाकात की।

पेंटागन ने कहा कि अमेरिका-भारत रक्षा नीति समूह की 16वीं बैठक ने इस साल के अंत में होने वाली महत्वपू्र्ण ‘टू-प्लस-टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता की नींव रखी जिसके साथ ही अमेरिका और भारत द्वारा प्रमुख रक्षा भागीदारी में एक नया अध्याय शुरू किया।

शुक्रवार को हुई बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा सचिव अजय कुमार और नीति के लिए अवर रक्षा मंत्री कॉलिन कहल ने की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एंटन टी सेमलरॉथ ने कहा, “वार्ता ने द्विपक्षीय प्राथमिकताओं की एक महत्वाकांक्षी व्यवस्था को आगे बढ़ाया जिसमें सूचना-साझेदारी, उच्च गुणवत्ता का समुद्री सहयोग, साजो-सामान और रक्षा व्यापार शामिल हैं, जो अमेरिका और भारत के बीच फलते-फूलते रक्षा संबंधों को दर्शाता है।”

उन्होंने बताया कि अमेरिकी और भारतीय अधिकारियों ने दक्षिण एशिया और हिंद महासागर क्षेत्र सहित साझा हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बनाए रखने के लिए समान विचारधारा वाले भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा की।

सेमलरॉथ ने कहा, “नेताओं ने अंतरिक्ष और साइबर जैसे नए रक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने सहित एक साथ निर्बाध रूप से अधिक काम करने के लिए अमेरिका और भारतीय सेनाओं के बीच संयुक्त सहयोग और साथ मिलकर काम करने की क्षमता को गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल