लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में स्थिरता को बढ़ावा देने के वास्ते अमेरिका, पाक में गहरी साझेदारी जरूरी: खान

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:24 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 11 दिसंबर प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि मानवीय संकट और आर्थिक पतन को रोकने के लिए हर संभव उपाय करके अफगानिस्तान में स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के वास्ते अमेरिका और पाकिस्तान के बीच गहरी साझेदारी होनी चाहिए।

अमेरिकी सीनेटरों के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए खान ने कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद सहित क्षेत्र में सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए करीबी सहयोग बनाकर काम करना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित ‘डेमोक्रेसी समिट’ का बहिष्कार करने संबंधी फैसले के कारण पाकिस्तान के साथ संबंधों में आये नये तनाव के बीच शुक्रवार रात पाकिस्तान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में, विशेष रूप से आर्थिक पैमाने पर इसका विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने कहा कि शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास के साझा उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच गहरी साझेदारी होनी चाहिए, विशेष रूप से मानवीय संकट और आर्थिक पतन को रोकने के लिए हर संभव उपाय करके अफगान लोगों का समर्थन करने की तत्काल आवश्यकता को रेखांकित करना चाहिए।

खान ने आतंकवाद सहित क्षेत्र में सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए घनिष्ठ सहयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

चार सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में सीनेटर एंगस किंग, रिचर्ड बूर, जॉन कॉर्निन और बेंजामिन सासे शामिल हैं।

प्रधानमंत्री खान ने दोहराया कि दोनों देशों के बीच एक गहरी और मजबूत साझेदारी क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पारस्परिक रूप से फायदेमंद और महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना