लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन आने वाले यात्रियों के लिए पृथकवास की अवधि में कटौती की घोषणा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:14 IST

Open in App

लंदन, 24 नवंबर (एपी) ब्रिटेन कोविड-19 के लिहाज से जिन देशों को असुरक्षित मानता है, वहां से भी आने वाले यात्रियों को अगले महीने से राहत मिलेगी। योजना के तहत असुरक्षित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों मौजूदा दो हफ्ते के बजाय महज पांच दिन के पृथकवास में रहना होगा, बशर्ते कि कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हो।

ब्रिटेन द्वारा पृथकवास नियमों में बदलाव की घोषणा मंगलवार को की गई और यह 15 दिसंबर से प्रभावी होगी। इस बदलाव का इंतजार लंबे समय से यात्रा उद्योग कर रहा था, जो कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

नए नियम के तहत ब्रिटेन आने वाले यात्री अब 14 दिनों के पृथकवास की अवधि को यहां आने के पांचवें दिन या उसके बाद निजी प्रयोगशाला से कोविड-19 जांच कराकर कम कर सकते हैं। इस जांच की संभावित कीमत करीब 100 पाउंड (करीब 10 हजार रुपये) होगी। जांच नतीजे आने में सामान्य तौर पर 48 घंटे लगते हैं, लेकिन कई बार उसी दिन नतीजे आ जाते हैं।

हालांकि, नया नियम इंग्लैंड के अन्य हिस्सों, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड एवं वेल्स से आने वालों पर लागू नहीं होगा और उन्हें पहले की तरह 14 दिनों के पृथकवास में रहना ही होगा।

परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, ‘‘हमारी नयी जांच रणनीति हमें और स्वतंत्र तरीके से यात्रा करने की अनुमति देगी, अपने प्रियजनों से मिलने और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए आना-जाना संभव होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पांच दिन बाद जांच का विकल्प देकर हम यात्रा उद्योग की भी मदद कर रहे हैं, जो महामारी की वजह से दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल