लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन आने वाले यात्रियों के लिए पृथकवास की अवधि में कटौती की घोषणा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:50 IST

Open in App

लंदन, 24 नवंबर (एपी) ब्रिटेन कोविड-19 के लिहाज से जिन देशों को असुरक्षित मानता है, वहां से भी आने वाले यात्रियों को अगले महीने से राहत मिलेगी। योजना के तहत असुरक्षित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को मौजूदा दो हफ्ते के बजाय महज पांच दिन के पृथकवास में रहना होगा, बशर्ते कि कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हो।

ब्रिटेन द्वारा पृथकवास नियमों में बदलाव की घोषणा मंगलवार को की गई और यह 15 दिसंबर से प्रभावी होगी। इस बदलाव का इंतजार लंबे समय से यात्रा उद्योग कर रहा था, जो कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

नए नियम के तहत ब्रिटेन आने वाले यात्री अब 14 दिनों के पृथकवास की अवधि को यहां आने के पांचवें दिन या उसके बाद निजी प्रयोगशाला से कोविड-19 जांच कराकर कम कर सकते हैं। इस जांच की संभावित कीमत करीब 100 पाउंड (करीब 10 हजार रुपये) होगी। जांच नतीजे आने में सामान्य तौर पर 48 घंटे लगते हैं, लेकिन कई बार उसी दिन नतीजे आ जाते हैं।

हालांकि, नया नियम इंग्लैंड के अन्य हिस्सों, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड एवं वेल्स से आने वालों पर लागू नहीं होगा और उन्हें पहले की तरह 14 दिनों के पृथकवास में रहना ही होगा।

परिवहन मंत्री ग्रांट शैप्स ने कहा, ‘‘हमारी नयी जांच रणनीति हमें और स्वतंत्र तरीके से यात्रा करने की अनुमति देगी, अपने प्रियजनों से मिलने और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए आना-जाना संभव होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पांच दिन बाद जांच का विकल्प देकर हम यात्रा उद्योग की भी मदद कर रहे हैं, जो महामारी की वजह से दोबारा खड़े होने की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?