लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय एक सप्ताह में: गायकवाड

By भाषा | Updated: May 23, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, 23 मई महाराष्ट्र की विद्यालयी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने रविवार को कहा कि पूर्व में राज्य में निलंबित की गईं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर निर्णय एक सप्ताह में लिया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के हालात को देखते हुए ''गैर-परीक्षा मार्ग'' के विकल्प की संभावनाओं को तलाशा जाना चाहिए।

12वीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने के बाद गायकवाड ने संवाददाताओं से यह बातें कहीं।

महाराष्ट्र सरकार राज्य बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को पहले ही रद्द कर चुकी है।

गायकवाड ने कहा, '' महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा के सीबीएसई के 25,000 छात्र हैं और राज्य बोर्ड के 14 लाख छात्र हैं।''

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के साथ सोमवार को बैठक बुलाई है और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में एक सप्ताह के भीतर फैसला किया जाएगा।

बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने के राज्य सरकार के निर्णय पर फटकार लगायी थी।

इस बारे में पूछे जाने पर गायकवाड ने कहा कि सरकार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने के संबंध में उच्च न्यायालय को अवगत कराएगी।

उन्होंने कहा कि महामारी के वर्तमान हालात अभूतपूर्व हैं।

मंत्री ने कहा, ''महामारी के वर्तमान हालात और कोरोना वायरस के नए स्वरूप को बच्चों के लिए अधिक नुकसानदायक होने के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए गैर-परीक्षा मार्ग के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। बच्चों और उनके परिवार की मानसिक एवं शारीरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब