लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में मलबे ने स्पेसवाक में कराई देर, अंतरिक्ष यात्रियों के लिए काफी खतरा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:57 IST

Open in App

केप केनवरेल (अमेरिका), 30 नवंबर (एपी) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक ‘स्पेसवाक’ को मंगलवार को स्थगित कर दिया क्योंकि अंतरिक्ष में बिखरे मलबे अंतरिक्ष यात्री के सूट को पंचर कर सकते हैं या अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री स्टेशन के बाहर एक खराब एंटेना बदलने वाले थे। लेकिन सोमवार देर रात मिशन कंट्रोल को पता चला कि अंतरिक्ष में घूम रहा मलबे का एक टुकड़ा खतरनाक रूप से करीब आ सकता है।

खतरे का आकलन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं था इसलिए स्टेशन प्रबंधकों ने कुछ दिनों के लिए स्पेसवाक को स्थगित कर दिया है। यह पहला मौका है जब अंतरिक्ष में मलबे के चलते स्पेसवाक स्थगित करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि रूस द्वारा दो हफ्ते पहले एक मिसाइल परीक्षण में एक उपग्रह को नष्ट करने से अंतरिक्ष में मलबा फैल गया था। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चिंता का सबब बनी वस्तु रूसी उपग्रह का मलबा है।

नासा के अधिकारियों ने कहा है कि अंतरिक्ष यात्री मार्शबर्न और कायला बैरोन स्पेसवाक के दौरान सूट के पंचर होने का सात प्रतिशत अधिक खतरे का सामना कर रहे हैं। वे दोनों इस महीने की शुरूआत में स्टेशन पर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला