लाइव न्यूज़ :

रूस में विमान के लापता होने के बाद मलबा मिला

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:40 IST

Open in App

मॉस्को, छह जुलाई (एपी) रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कमचात्का में मंगलवार को लापता हो गये एक विमान का हिस्सा उस हवाईअड्डे के रनवे से पांच किलोमीटर दूर ओखोत्स्क समुद्र तट पर मिला है, जहां विमान को उतरना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से पलाना शहर के लिए 22 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ उड़ान भरने वाला एंतोनोव एएन-26 विमान उतरने से पहले रडार से गायब हो गया था।

कमचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि विमान का मुख्य हिस्सा समुद्र तट के पास जमीन पर मिला, वहीं उसका बाकी टूटा-फूटा हिस्सा तट के नजदीक समुद्र में मिला।

रूसी मीडिया की खबरों के अनुसार दुर्घटना में विमान में सवार 28 लोगों में से एक भी जीवित नहीं बचा।

विमान कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज कंपनी का था। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर के अनुसार विमान 1982 से सेवा में था। कंपनी के निदेशक एलेक्सी खाबारोव ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू की गयी है। कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज के उप निदेशक सर्जेई गोर्ब ने कहा कि विमान एक समुद्री चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो इसके उतरने के रास्ते में नहीं पड़नी थी।

कमचात्का सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विमान उतरने वाला था तभी पलाना के हवाई अड्डे से लगभग 10 किलोमीटर (छह मील) दूर उससे संपर्क टूट गया। पलाना की स्थानीय सरकार के प्रमुख ओल्गा मोखिरेवा विमान में सवार थे।

तास की खबर के अनुसार कमचात्का एविएशन एंटरप्राइज का एक एंतोनोव एएन-28 विमान 2012 में पेत्रोपावलोव्स्क-कमचात्स्की से उड़ान भरने के दौरान पलाना में उतरने से पहले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 14 लोग सवार थे जिनमें से 10 की मौत हो गयी थी। घटना में मारे गये दोनों पायलटों के खून के नमूने में शराब के अंश मिले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब