लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कारण मौत के मामले काफी कम हुए, लेकिन ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर सचेत रहना होगा: बाइडन

By भाषा | Updated: July 21, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वॉशिंगटन, 21 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस से मौत के मामलों में टीकाकरण कार्यक्रम के कारण काफी कमी आई है, लेकिन देश को कोविड-19 के ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

बाइडन ने लोगों के टीकाकरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जिन मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है और जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, उनमें से ‘‘वस्तुत: सभी’’ वे लोग हैं, जिन्हें टीके नहीं लगे थे।

अत्यधिक तेजी से संक्रमण फैलाने वाले ‘डेल्टा’ स्वरूप बी.1.617.2 का सबसे पहले भारत में गत दिसंबर में पता चला था और अब यह तेजी से दुनियाभर में फैल रहा है। अमेरिका के कुछ हिस्सों में संक्रमण के 80 प्रतिशत नए मामलों का कारण ‘डेल्टा’ स्वरूप है।

बाइडन ने मंगलवार को अपने प्रशासन के छह महीने पूरे होने पर अपने मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में कहा कि कोविड-19 के कारण होने वाली मौत के मामलों में तेजी से कमी आई है और टीकाकरण कार्यक्रम के कारण मौत के मामलों में करीब 90 प्रतिशत की गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हमें ‘डेल्टा’ स्वरूप को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन जिन मरीजों की कोविड-19 के कारण मौत हुई है और जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है, उनमें से वस्तुत: सभी वे लोग हैं, जिन्हें टीके नहीं लगे थे।’’

बाइडन ने कहा कि इसका अर्थ यह है कि सबसे सुरक्षित तरीका है कि टीका लगवाया जाए और ‘‘इसलिए हम अगले चरण में इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि जिन लोगों को टीका नहीं लगा है, उनका टीकाकरण कराया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम टीकाकरण में दुनिया की मदद करेंगे। हम केवल देश में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी फिर से रोजगार पैदा करने और मध्यम वर्ग के विकास की कोशिश कर रहे हैं। इन देशों की अर्थव्यवस्था में सुधार हमारे हित में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक