लाइव न्यूज़ :

क्रिसमस परेड की घटना में बच्चे की मौत से मृतक संख्या बढ़कर छह हुई, संदिग्ध पर आरोप लगे

By भाषा | Updated: November 24, 2021 08:43 IST

Open in App

वौकेशा (अमेरिका), 24 नवंबर (एपी) अमेरिका की वौकेशा काउंटी में क्रिसमस परेड के दौरान एक एसयूवी के भीड़ में जा घुसने की घटना में एक बच्चे की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। घटना में 62 लोग घायल हुए हैं और मंगलवार को विस्कौंसिन के अभियोजकों ने संदिग्ध हमलावर व्यक्ति पर इस घटना को जानबूझकर अंजाम देने का आरोप लगाया है।

अभियोजकों ने बताया कि एक बच्चे की मौत होने से घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई है और हमलावर पर अभी और आरोप लगने बाकी हैं। मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में रविवार को हुई घटना में डेरेल ब्रूक्स जूनियर पर हत्या के पांच आरोप लगाए गए हैं। दोषसिद्धि होने पर उसे अनिवार्य आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

‘गो फंड मी’ पेज के मुताबिक आठ साल के जैक्सन स्पार्क्स की मंगलवार को मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ परेड में शामिल हुआ था। जैक्सन का भाई अब भी अस्पताल में भर्ती है। मारे गए अन्य पांच लोग वयस्क थे। पेज की आयोजक एलिसा अल्ब्रो ने लिखा, ‘‘आज दोपहर हमारे प्रिय जैक्सन ने दम तोड़ दिया।’’

ब्रूक्स मंगलवार को अदालत में पेश हुआ था। शहर में क्रिसमस परेड को लाइव स्ट्रीम किए जा रहे वीडियो और लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में एक एसयूवी को परेड के साथ साथ चलते और फिर भीड़ में घुसते देखा गया था। घटना में घायल कई लोगों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी