लाइव न्यूज़ :

मध्य चीन में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 हुई

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:21 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 23 जुलाई मध्य चीन में सदियों की सबसे भारी बारिश के बाद आयी बाढ़ में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है और 10 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान जताया गया है। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय आपात प्रबंधन विभाग ने बताया कि करीब 1000 वर्षों में सबसे भारी बारिश के कारण हेनान प्रांत में करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए और कुल 376,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

सरकारी ‘चाइना डेली’ अखबार ने स्थानीय प्राधिकारियों के हवाले से बताया कि झेंगझोउ की प्रांतीय राजधानी हेनान में बारिश और बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है। आर्थिक नुकसान बढ़कर 10 अरब डॉलर तक हो गया है।

करीब 1.2 करोड़ की आबादी वाले झेंगझोउ शहर में जनजीवन सामान्य हो रहा है और बचावकर्मी बाढ़ में फंसे हजारों लोगों की मदद कर रहे हैं। अस्पतालों के बाढ़ में डूबने के कारण बृहस्पतिवार को अधिकारी मरीजों को बचाने के लिए रवाना हुए।

हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की खबर के अनुसार, झेंगझोउ ने अपनी आपात प्रतिक्रिया का स्तर कम कर दिया है लेकिन हेनान प्रांत के अन्य हिस्सों में अब भी बारिश कहर बरपा रही है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि शहर में 8,000 से अधिक सैन्य कर्मियों ने 10 अलग-अलग खतरे वाले क्षेत्रों में काम किया। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए शहर में दान केंद्र बनाए गए हैं।

इस बीच, पांच बचाव दल बाढ़ में फसं लोगों या घायलों की मदद करने के लिए आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं और वे सड़कों से बाढ़ के पानी की निकासी के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ से सड़कें नदियों में तब्दील हो गई, लोग और वाहन बह गए। बाढ़ में सैकड़ों कार बह गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें