लाइव न्यूज़ :

जुमा को जेल में डाले जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका में हुई हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़ी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:04 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 13 जुलाई (एपी) दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को कैद की सजा सुनाए जाने पर पिछले हफ्ते से दो प्रांतों में हिंसा की घटनाओं में मरने वाले लोगों की कुल संख्या मंगलवार को बढ़ कर 45 पर पहुंच गई।

हालांकि, हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस और सेना ने अशांति रोकने की कोशिश की है।

अधिकारियों ने बताया कि गाउतेंग और क्वाजुलु नटाल प्रांतों में कई मौतें हुई, जहां लोगों ने कई दुकानों से भोजन, बिजली उपकरण, शराब और कपड़े चुराए।

जुमा को अदालत की अवमानना के मामले में बृहस्पतिवार को 15 महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद छिटपुट हिंसा भड़क गई थी।

गाउतेंग प्रांत के प्रीमियर डेविड मखुरा ने बताया, ‘‘आपराधिक तत्वों ने स्थिति का फायदा उठाया। हालांकि, प्रांत में 400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन स्थिति नियंत्रित होने से अभी दूर है। ’’

उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी ब्रॉडकास्ट कॉरपोरेशन से कहा, ‘‘हम समझ सकते हैं कि जो बेरोजगार हैं, उनके पास पर्याप्त भोजन नहीं है। हम समझ सकते हैं कि स्थिति महामारी के चलते बदतर हो गई। लेकिन यह लूट यहां हमारे कारोबार को कमजोर कर रही है। ’’

इस बीच मंगलवार को भी जोहानिसबर्ग के शॉपिंग मॉल में लूटपाट जारी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल