लाइव न्यूज़ :

सूडान के वेस्ट दारफूर प्रांत में हिंसा में मरने वालों की संख्या 83 हुई

By भाषा | Updated: January 18, 2021 13:13 IST

Open in App

काहिरा, 18 जनवरी (एपी) सूडान के वेस्ट दारफूर प्रांत में अरब लोगों और गैर-अरब लोगों के बीच जातीय हिंसा में मरने वालों की संख्या कम से कम 83 हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

चिकित्सकों के संघ और सहायता कर्मियों ने यह जानकारी दी।

सत्तारूढ़ संप्रभु परिषद की रविवार को हुई बैठक में बताया गया कि इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।

प्रांतीय राजधानी जेनेना में विस्थापित लोगों के एक शिविर में दो लोगों के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ जो भीषण झड़प में तब्दील हो गया।

झगड़े में एक अरब व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उसके परिजनों ने शनिवार को शिविर में तथा अन्य इलाकों में लोगों पर हमले किए।

मरने वालों एक अमेरिकी नागरिक सईद बाराका भी शामिल है जो अटलांटा से दारफूर अपने परिवार से मिलने आया था।

हिंसा के बाद स्थानीय अधिकारियों ने पूरे प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया।

पश्चिम दारफूर में सूडान डॉक्टर्स कमेटी ने बताया कि हिंसा में 83 लोगों की मौत हो गई तथा सैनिकों समेत कम से कम 160 लोग घायल हो गए। कमेटी ने बताया कि रविवार को दोपहर तक झड़पों में कमी आई तथा सुरक्षा हालात बेहतर हुए।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि महासचिव हिंसा के कारण बेहद चिंतित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला