लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कराची में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:48 IST

Open in App

कराची, 19 दिसंबर पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में एक निजी बैंक की इमारत में हुए शक्तिशाली विस्फोट में रविवार को एक अन्य घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

कराची पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोट शनिवार को सीवेज नाले से होकर जा रही एक गैस पाइपलाइन में हुआ, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जबकि नाले के ऊपर बनी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा।

प्रवक्ता ने कहा कि इस बात का कोई सुराग नहीं मिला है कि विस्फोट आतंकवादी घटना हो सकती है।

‘जियो न्यूज’ ने खबर दी कि कराची के शेरशाह धमाके में घायल हुए व्यक्ति की रविवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई।

मृतकों में सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य आलमगीर खान के पिता भी शामिल हैं।

लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ट्वीट में कहा: "मेरी हार्दिक प्रार्थना और कराची के शेरशाह पराचा चौक में हुए दोहरे विस्फोटों के मृतकों-घायलों के सभी परिवारों के लिए मेरी संवेदना है। विस्फोट में हमारे एमएनए आलमगीर खान के पिता के मारे जाने की खबर सुनकर मुझे विशेष रूप से दुख हुआ। अल्लाह उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।"

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कराची के आयुक्त को घटना की जांच करने और इसके निष्कर्षों पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस अधिकारियों को जांच में शामिल किया जाए, ताकि विस्फोट के सभी पहलुओं की जांच हो सके।”

यह विस्फोट अफगानिस्तान में स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्री के 17वें विशेष सत्र की मेजबानी करने से एक दिन पहले हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला