लाइव न्यूज़ :

हैती में तेल टैंकर में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हुई : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 15, 2021 09:00 IST

Open in App

केप-हैतियन (हैती), 15 दिसंबर (एपी) हैती में मंगलवार को एक तेल टैंकर के पलटने के बाद उसमें विस्फोट होने से कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केप-हैतियन में आधी रात के बाद विस्फोट हुआ था, जिसके कई घंटे बाद भी उसकी चपेट में आईं इमारतें और वाहन अब भी जल रहे हैं। अग्निशामकों ने आग में जले हुए शवों को सफेद चादर से ढक दिया और उन्हें एक ट्रक में लाद दिया।

केप-हैतियन के डिप्टी मेयर पैट्रिक अल्मोनर ने कहा, ‘‘ जो हुआ वह भयावह है।’’ उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुए हादसे में 75 लोग मारे गए हैं।

हैती के इस दूसरे सबसे बड़े शहर में अस्पताल पूरी तरह भरे हैं, जबकि झुलसे 15 लोगों को हवाई मार्ग से राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘‘इस हादसे में मारे गए लोगों की याद में पूरे क्षेत्र में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया जाएगा। हादसे से पूरा राष्ट्र दुखी है।’’

तेल टैंकर में विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब हैती ईंधन की भारी कमी और इसके दामों में लगातार जारी वृद्धि जैसी समस्या से जूझ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला