लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या 14 हुई

By भाषा | Updated: December 5, 2021 21:20 IST

Open in App

लूमागंज (इंडोनेशिया), पांच दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया की घनी आबादी वाले द्वीप जावा में ज्वालामुखी फटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, वहीं नौ लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुलगते मलबे के कारण तलाश अभियान में बाधा आ रही है। जावा द्वीप पर सबसे ऊंचे ज्वालामुखी के फटने के एक दिन बाद बचावकर्मी सुलगते मलबे और गीली मिट्टी में जीवित बचे लोगों को तलाशने में लगे हैं।

पूर्व जावा प्रांत के लूमागंज जिले में सेमेरू पर्वत में ज्वालामुखी फटने पर आकाश में 40,000 फुट की ऊंचाई पर राख की चादर बिछ गई साथ ही गैस और लावा बहता हुआ नीचे के स्थानों पर आ गया।

भूगर्भीय सर्वेक्षण केन्द्र के प्रमुख इको बुड़ी लेलोनो ने बताया कि तूफान और कई दिनों तक बारिश होने के कारण 3,676 मीटर की ऊंचाई पर सेमेरू पर्वत पर ज्वालामुखी फटा।

जिला प्रमुख टी हक ने कहा, ‘‘घनी राख के कारण कई गांवों में अंधेरे का आलम है। सैकड़ों लोगों को अस्थायी आश्रय स्थलों में पहुंचाया गया है और कुछ लोग खुद ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।’’

इंडोनेशिया के ज्वालामुखी और भूवैज्ञानिक जोखिम शमन एजेंसी के अनुसार, गर्म गैस और लावा का प्रवाह शनिवार को कम से कम दो बार और रविवार को तीन बार, दो किलोमीटर की दूरी से लेकर पास की नदी में 11 किलोमीटर तक गयी।

अधिकारियों ने ज्वालामुखी के प्रकोप के कारण अपने-अपने निवास स्थान छोड़कर गए हजारों लोगों को रविवार को वापस नहीं लौटने की चेतावनी दी।

पूर्वी जावा की खोज और बचाव एजेंसी के हरयादी पूर्णोमो ने कहा, ‘‘वहां जीवन नहीं बचा है पेड़, खेत, घर सब तबाह हो गए हैं। पूरा इलाका राख से भरा हुआ है।’’

राष्ट्रीय आपदा राहत एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि कम से कम 14 ग्रामीणों की गंभीर रूप से जलने से मौत हो गई और 57 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 16 की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि बचाव दल कुराह कोबोकन गांव में एक नदी के किनारे सात निवासियों और खनिकों की तलाश कर रहे हैं, जिनके लापता होने की खबर है।

मुहारी ने कहा कि ज्वालामुखी के मलबे से गांव के सारे घर क्षतिग्रस्त हो गए और 900 से अधिक लोग अस्थायी सरकारी आश्रय स्थलों में रह रहे हैं।

परिवहन मंत्रालय की प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा कि उनके कार्यालय ने शनिवार को सभी एयरलाइन कंपनियों को ज्वालामुखी के पास के मार्गों से बचने के लिए नोटिस जारी किया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्रियों और आपदा एवं सैन्य अधिकारियों को राहत अभियान का संचालन करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना