लाइव न्यूज़ :

चीन में होटल ढहने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर 17 हुई, बचाव अभियान बंद किया गया

By भाषा | Updated: July 14, 2021 11:34 IST

Open in App

बीजिंग, 14 जुलाई (एपी) पूर्वी चीन के सूझोऊ शहर में एक होटल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 17 हो गई। अधिकारियों ने तलाश एवं बचाव अभियान अब बंद कर दिया है।

सूझोऊ प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया कि सोमवार दोपहर ‘सिजी कैयुआन होटल’ ढह गया था।और उसके मलबे से 23 लोगों को जीवित निकाला गया है। इनमें से एक व्यक्ति पूरी तरह से ठीक था जबकि पांच अन्य को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अभियान में श्वान दस्ते, क्रेन, सीढ़ियों तथा ‘मेटल कटर’ का इस्तेमाल किया गया था।

राहत एवं बचाव अभियान में भूकंप बचाव दल के कर्मियों समेत 600 से अधिक लोग और 120 वाहन लगाए गए थे।

सूझोऊ शहर जियानग्सू प्रांत में है। इस प्रांत के शीर्ष अधिकारी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव लोऊ क्विनजियान मंगलवार को पीड़ितों और बचावकर्मियों से मिले।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी में कहा गया कि जांचकर्ता इमारत ढहने के कारण का पता लगाऐंगे।

परंपरागत चीनी उद्यानों और प्राचीन ढांचों के कारण सूझोऊ पर्यटकों के बीच एक लोकप्रिय स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक