लाइव न्यूज़ :

Hong Kong Fire Accident: हांगकांग में आवासीय परिसर में आग लगने से 44 की मौत, 279 अब भी लापता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2025 10:47 IST

Hong Kong Fire Accident:   चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

Open in App

Hong Kong Fire Accident:  हांगकांग में एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है, जबकि 279 लोग अब भी लापता हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वांग फुक कोर्ट में बुधवार को लगी आग के मामले में तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली ने कहा कि यह हांगकांग के इतिहास में ऊंची इमारतों में लगी आग की सबसे भीषण घटना है, जिसमें 279 लोग अब भी लापता हैं।

कम से कम 45 लोग इस घटना में घायल हुए हैं। पुलिस जांच से पता चला कि इमारतों पर लगाए गए सुरक्षात्मक जाल, ‘वाटरप्रूफ कैनवास’ और प्लास्टिक की चादरें आवश्यक अग्निरोधक मानकों पर खरी नहीं उतरी होंगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो इन सामग्रियों को इमारतों के नवीनीकरण के दौरान लगाने के लिए जिम्मेदार थी।

इन संदिग्धों की आयु 52 से 68 वर्ष के बीच है। इनमें दो कंपनी निदेशक और एक परियोजना सलाहकार शामिल हैं और ऐसा माना जा रहा है कि इनकी गंभीर लापरवाही के कारण बड़ी जनहानि हुई है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बुधवार रात इस आवासीय इमारत में लगी भीषण आग पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को आग बुझाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

शिन्हुआ के अनुसार, शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के हांगकांग और मकाओ कार्यालय तथा संपर्क कार्यालय को निर्देश दिया कि वे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार को आग बुझाने, खोज और बचाव के हर संभव प्रयास करने तथा घायलों के उपचार में हर तरह से सहायता प्रदान करें। भाषा गोला वैभव वैभव

टॅग्स :हॉन्ग कॉन्गअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी