लाइव न्यूज़ :

चीन में गैस पाइपलाइन में विस्फोट में मरने वालों की संख्या 25 हुई

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:23 IST

Open in App

बीजिंग, 15 जून मध्य चीन के हुबेई प्रांत में गैस पाइपलाइन में विस्फोट में मृतकों की संख्या 25 हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

शियान शहर के झांगवान जिले के आवासीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पाइपलाइन में रविवार को विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी थी और मकानों के मलबे के भीतर कई लोग फंस गए थे। विस्फोट से दो मंजिला इमारत गिर गयी थी।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सोमवार रात को बताया कि घटना में मृतकों की संख्या 25 हो गयी है। हुबेई की प्रांतीय सरकार के सूचना कार्यालय के मुताबिक बचाव और मलबा हटाने का काम अब भी जारी है। प्रांतीय आपात प्रबंधन विभाग के प्रमुख शी झेंग ने बताया कि विस्फोट की जांच के लिए एक टीम गठित की गयी है और सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की जाएगी। इस घटना के बाद चीन की सरकार ने सभी वाणिज्यिक और घरेलू गैस पाइपलाइन का निरीक्षण करने का आदेश दिया।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए एक व्यापक जांच का आदेश दिया और घायलों के बचाव के लिए चौतरफा प्रयास का भी आह्वान किया। शी ने कहा, ‘‘कंपनियों और परिसरों में कई दुर्घटनाओं के आलोक में, सभी को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और ऐसे खतरों के कारणों को जड़ से खत्म करना चाहिए।’’ पाइपलाइन का ठीक से रख-रखाव नहीं हो पाने के कारण हर साल चीन के विभिन्न हिस्से में इस तरह की घटनाएं होती हैं। वर्ष 2015 में इसी तरह के सबसे भीषण विस्फोट में 173 लोगों की मौत हो गयी थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना