लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 से मृतक संख्या 22,000 के पार हुई

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:25 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 21 जून पाकिस्तान में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को 22,000 के पार पहुंच गयी। देश में सिंध प्रांत में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 30 मरीजों ने दम तोड़ा है और 907 नए मामले आये हैं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 22,007 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,49,175 हो गयी है। नए मामलों में सबसे अधिक 595 मामले सिंध प्रांत से हैं। कोरोना वायरस ने प्रांत को बहुत प्रभावित किया है। सिंध प्रांत से अब तक 3.07 लाख से अधिक मामले आये हैं।

पाकिस्तान में टीकाकरण मुहिम के जोर पकड़ने के साथ रविवार को चीन निर्मित कोविड-19 रोधी टीके की 15.5 लाख खुराकें प्राप्त हुईं। साइनोवैक टीके की खुराक प्राप्त होने के बाद योजना मंत्री एवं एनसीओसी प्रमुख असद उमर ने ट्वीट कर बताया कि पिछले सप्ताह रोजाना टीके की 332,877 खुराकों के साथ 23 लाख से अधिक खुराकें दी गयीं जो अब तक किसी भी सप्ताह में दी गयी खुराकों से अधिक है।

पाकिस्तान में संक्रमण दर 20 अप्रैल के 11.63 प्रतिशत से सुधरकर 2.61 प्रतिशत हो गयी है। देश में अब तक 8,93,148 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और 34,020 मरीजों का इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस साल के अंत तक देश की सात करोड़ की आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य है और करीब 1.3 करोड़ खुराकें दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा