उत्तरी तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 हुई

By भाषा | Updated: August 13, 2021 13:45 IST2021-08-13T13:45:04+5:302021-08-13T13:45:04+5:30

Death toll from floods in northern Turkey rises to 27 | उत्तरी तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 हुई

उत्तरी तुर्की में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 27 हुई

अंकारा, 13 अगस्त (एपी) तुर्की में बीती रात 10 और लोगों के शव मिलने के बाद बाढ़ व भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 27 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बुधवार को काला सागर तटीय प्रांतों बार्टिन, कस्तमोनू, सिनोप और सैमसन में आई बाढ़ ने घरों और पुलों को ध्वस्त कर दिया। बाढ़ का पानी कारों को बहाकर ले गया। वहीं, सैकड़ों लोगों को हेलीकॉप्टरों से सुरक्षित बचा लिया गया।

आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने कहा कि बचाव दल ने सबसे अधिक प्रभावित कस्तमोनू में 10 और शव बरामद किए, जिससे मरने वालों की संख्या 27 हो गई। बार्टिन प्रांत में 80 वर्षीय महिला लापता बताई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death toll from floods in northern Turkey rises to 27

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे