लाइव न्यूज़ :

यूरोप में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 के पार, राहत कार्य जारी

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:11 IST

Open in App

बर्लिन, 16 जुलाई (एपी) पश्चिमी जर्मनी और बेल्जियम के कई इलाकों में आई विनाशकारी बाढ़ में कम से कम 110 लोगों की जान जाने की खबर है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि सैकड़ों लापता लोगों की तलाश के लिये तलाशी व राहत अभियान जारी है।

जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमेयर ने कहा कि वह बाढ़ के कारण हुए विनाश से “स्तब्ध” हैं और लोगों से मारे गए लोगों को परिजनों तथा इस आपदा में व्यापक नुकसान झेलने वाले शहरों और कस्बों की मदद करने का अनुरोध किया।

स्टीनमेयर ने शुक्रवार अपराह्न जारी एक बयान में कहा, “मुश्किल की इस घड़ी में, हमारा देश एक साथ खड़ा है। यह महत्वपूर्ण है कि हम उन लोगों के प्रति एकजुटता दिखाएं जिनसे बाढ़ ने उनका सबकुछ छीन लिया है।”

जर्मनी के रिनेलैंड-पलाटिनेट राज्य में अधिकारियों ने कहा कि वहां 60 लोगों की मृत्यु हो गयी जिनमें कम से कम नौ लोग दिव्यांग आश्रय केंद्र में रहने वाले थे। पड़ोस के उत्तर रिने-वेस्टफालिया राज्य के अधिकारियों ने मृतक संख्या 43 बताई है और चेतावनी जारी की है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

शुक्रवार को बचावकर्ता एफ्ट्सडट शहर में अपने घरों के भीतर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुटे रहे। क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि कई लोग जमीन खिसकने के चलते घर ढहने के कारण मारे गए।

काउंटी प्रशासन के प्रमुख फ्रैंक रॉक ने कहा, “हम पिछली रात 50 लोगों को उनके घरों से निकाल पाए। हम ऐसे 15 लोगों को जानते हैं जिन्हें अब भी बचाए जाने की जरूरत है।”

जर्मन प्रसारक एन-टीवी से बात करते हुए रॉक ने कहा कि अधिकारियों के पास अभी इस बात का सटीक आंकड़ा नहीं है कि कितने लोगों की जान गई है। उन्होंने कहा, “यह मानना होगा कि इन परिस्थितियों में कुछ लोग बचने में कामयाब नहीं हो पाए।”

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार देर शाम कहा था कि जर्मनी में करीब 1,300 लोग अब भी लापता हैं, हालांकि चेताया कि ज्यादा संख्या आंकड़ों के दोहराव व सड़कों के टूटने व फोन कनेक्शनों के ठप होने की वजह से लोगों से संपर्क करने में हो रही दिक्कत के कारण हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों से संपर्क साधने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती आंकड़ों में बेल्जियम में कम से कम 12 लोगों की मौत की खबर है जबकि पांच लोग अब भी लापता है। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया में आई खबरों में शुक्रवार की सुबह यह जानकारी दी गई।

कई दिन की भारी बारिश के बाद इस हफ्ते बाढ़ आ गई जिसमें कारें बह गईं और घर ढह गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब