लाइव न्यूज़ :

ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 40,000 के पार

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:26 IST

Open in App

तेहरान, 12 नवंबर (एपी) ईरान में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 40,000 के पार चला गया। देश में एक महीने से भी कम समय में कम से कम 10,000 लोगों की कोविड-19 के कारण जान गई है। वहीं, ईरान महामारी की नई लहर से निपटने के लिए जद्दोजेहद कर रहा है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को देश में 457 लोगों की जान गई और 1,17,517 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके बाद मामलों की कुल संख्या 7,26,000 के पार चली गई है।

देश में हाल के हफ्तों में मृतकों की संख्या काफी बढ़ी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, करीब आधी मौतें राजधानी तेहरान में हुई हैं।

तेहरान में स्वास्थ्य कर्मियों ने चेताया है कि जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था ढह सकती है और मांग की है कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी प्रांतीय राजधानियों में एक महीने का कड़ा लॉकडाउन लागू किया जाए।

इस हफ्ते के शुरू में सरकार ने तेहरान और 30 अन्य प्रमुख शहरों में एक महीने के लिए रात में व्यापार करने पर रोक लगा दी है।

उप स्वास्थ्य मंत्री कासिम जानबाबेई ने अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी '' तसनीम '' से कहा कि राष्ट्रीय कोरोना वायरस कार्य बल देश में दो हफ्ते का लॉकडाउन लगाने के प्रस्ताव पर इस सप्ताहांत चर्चा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना