लाइव न्यूज़ :

शक्तिशाली तूफान 'हेजिबीस' से जापान में उथल-पुथल, 73 लाख प्रभावित, समंदर में तैरती दिखीं कारें

By भाषा | Updated: October 13, 2019 08:15 IST

तूफान के आने से पहले अधिकारियों ने इसके भीषण प्रभाव को देखते हुए आपदा का सर्वोच्च स्तर जारी किया था और ‘‘अभूतपूर्व’’ बारिश की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है।इन घटनाओं में कम से कम 80 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और कई अन्य लापता हैं।

शक्तिशाली तूफान हेजिबीस ने शनिवार को जापान में दस्तक दे दी, जिसकी चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी। तूफान के आने के बाद देश के बड़े हिस्से में ‘अभूतपूर्व’ बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई और भूस्खलन हो गया। तूफान के आने से पहले अधिकारियों ने इसके भीषण प्रभाव को देखते हुए आपदा का सर्वोच्च स्तर जारी किया था और ‘‘अभूतपूर्व’’ बारिश की चेतावनी दी थी। प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है।

आंधी-बारिश-भूकंप-भूस्खलन से तबाही

अधिकारियों ने भीषण बाढ़ और भूस्खलन की कई घटनाओं की रिपोर्ट दी है। इन घटनाओं में कम से कम 80 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं और कई अन्य लापता हैं। तूफान के आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई। रग्बी विश्व कप के दो मैचों को भी रद्द कर दिया गया है। तूफान की वजह से जापानी ग्रैंड प्रिक्स में देरी हुई तथा तोक्यो क्षेत्र में सभी उड़ानें रोक दी गयीं और रेल यातायात पर भी असर पड़ा।

जापान मौसम विज्ञान विभाग (जेएमए) ने बताया कि तूफान ने स्थानीय समयानुसार शाम करीब सात बजे से पहले मुख्य होंशू द्वीप पर दस्तक दी। इसके बाद यह तोक्यो से दक्षिण पश्चिम एक प्रायद्वीप इजू की ओर मुड़ गया। तूफान समुद्र तट पर पहुंचने से पहले यह 216 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रहा है। 

2 की मौत, 80 जख्मी और 73 लाख शिफ्ट

तट पर दस्तक देने से पहले तूफान की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पूर्वी तोक्यो के चिबा में तूफान के कारण एक कार पलट गयी जिससे ड्राइवर की मौत हो गयी। मरने वाले दूसरे व्यक्ति की उम्र 60 साल है। उत्तर तोक्यो में भूस्खलन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है।

जेएमए के अधिकारी यासुशी काजीवारा ने पत्रकारों को बताया, ‘‘शहर में भीषण भारी बारिश हो रही है इसी कारण शहरों और गांवों के लिये आपात चेतावनी जारी की गयी है।’’ इस बीच, तोक्यो और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार शाम को 5.7 तीव्रता का भूकंप का झटका भी महसूस किया गया। इससे लोगों में और दहशत आई।

समंदर में तैरती दिखीं कारें

हेजिबीस के चलते लोगों को नदियों और समंदर के किनारे न जाने की चेतावनी दी गई। समंदर में बड़ी-बड़ी लहरें देखी गईं और दूर तक की चीजें समंदर में चली गईं। समंदर के पानी में कारें भी तैरती देखी गईं। निशिकावा नदी से कई लोगों को बचाया गया। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर के मुताबिक नदियों में उफान आ गया है और उनके पास जाना खतरे से खाली नहीं है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?