लाइव न्यूज़ :

विनाशकारी तूफान ‘डोरियन’ का कहर बहामास पर बरपा, 5 लोगों की मौत, लाखों बेघर, 13,000 हजार मकान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: September 3, 2019 12:46 IST

अमेरिका के पूर्वी तट पर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बहामास के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने इस तूफान को अब तक का सबसे भयावह तूफान बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देमिनिस ने कहा, ‘‘ अब तक, रॉयल बहामास पुलिस बल ने अबाको द्वीप पर पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।’’ रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरुआती तौर पर 13,000 हजार मकान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान लगाया है।

विनाशकारी तूफान ‘डोरियन’ का कहर बहामास पर सोमवार को भी बना रहा। ऊंची-ऊंची समुद्री लहरों और विध्वंसक हवाओं से द्वीप के निचले इलाके में रह रहे लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

इस चक्रवाती तूफान की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के पूर्वी तट पर बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बहामास के प्रधानमंत्री हुबर्ट मिनिस ने इस तूफान को अब तक का सबसे भयावह तूफान बताया है।

मिनिस ने कहा, ‘‘ अब तक, रॉयल बहामास पुलिस बल ने अबाको द्वीप पर पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।’’ रेड क्रॉस सोसाइटी ने शुरुआती तौर पर 13,000 हजार मकान क्षतिग्रस्त होने का अनुमान लगाया है। वह उन द्वीपों का हवाला दे रहे थे जहां डोरियन ने रविवार को पांचवीं श्रेणी (सबसे खतरनाक)के तूफान के रूप में दस्तक दी थी।

यहां 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। अमेरिका के मियामी स्थित राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने हालिया बुलेटिन में कहा कि हालांकि, सोमवार को तूफान की गति में कमी आई है और यह अब चौथी श्रेणी में आ गया है, फिर भी इलाके में 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं और तेज बारिश हो रही है।

समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। एनएचसी ने बताया कि अब यह पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा। भले ही इसके कमजोर होने की संभावना जाहिर की गई हो लेकिन डोरियन अगले दो दिन तक खतरनाक तूफान बना रहेगा। 

टॅग्स :अमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल