दाऊद का ‘सहयोगी’ जाबिर मोती ब्रिटेन की जेल से आजाद होगा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:36 IST2021-04-10T23:36:45+5:302021-04-10T23:36:45+5:30

Dawood's 'associate' Zabir Moti to be freed from UK jail | दाऊद का ‘सहयोगी’ जाबिर मोती ब्रिटेन की जेल से आजाद होगा

दाऊद का ‘सहयोगी’ जाबिर मोती ब्रिटेन की जेल से आजाद होगा

लंदन, दस अप्रैल दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी की दुनिया भर में आपराधिक नेटवर्क का ‘‘शीर्ष सिपहसालार’’ जाबिर मोती लंदन की जेल से रिहा होगा और पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। अमेरिका ने उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, धनशोधन और ब्लैकमेल के आरोपों में प्रत्यर्पण आग्रह को वापस ले लिया है, जिसके बाद उसकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

पाकिस्तानी नागरिक 53 वर्षीय मोती को जाबिर मोतीवाला और जाबिर सिद्दिकी के नाम से भी जाना जाता है। उसने लंदन के उच्च न्यायालय में प्रत्यर्पण आदेश को चुनौती दी और फैसले का इंतजार कर रहा था तभी इस हफ्ते अमेरिका ने प्रत्यर्पण आग्रह वापस ले लिया गया।

अमेरिका के प्रत्यर्पण आग्रह में कहा गया कि मोती अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को सीधे रिपोर्ट करता था, जो घोषित आतंकवादी है और मुंबई में 1993 के बम विस्फोट मामले में वांछित है।

मोती 2018 में गिरफ्तार होने के बाद से ही दक्षिण-पश्चिम लंदन के वाड्र्सवर्थ जेल में बंद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dawood's 'associate' Zabir Moti to be freed from UK jail

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे