लाइव न्यूज़ :

दाऊद का दाहिना हाथ जबीर मोती की गिरफ्तारी के लिए भारत ने की थी अपील, हो गया लंदन से गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 19, 2018 10:38 IST

बताया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिक जबीर, दाऊद का फाइनेंस देखा करता है। साथ ही साथ पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद इब्राहिम के काम को देखता है।

Open in App

लंदन, 19 अगस्तः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ कहा जाने वाला जबीर मोती हिरासत में ले लिया गया। उसे लंदन पुलिस ने शुक्रवार को हिल्टन होटल से हिरासत में लिया है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उसे  चारिंग क्रॉस पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने हिरासत मे लिया। 

बताया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिक जबीर, दाऊद का फाइनेंस देखा करता है। साथ ही साथ पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद इब्राहिम के काम को देखता है। वहीं, भारत भी मोती को गिरफ्तार करने की अपील कर चुका है। उसके ऊपर ड्रग्‍स तस्‍करी, फिरौती और अन्‍य अपराधों में लिप्त रहने के आरोप भी हैं।खबरों के अनुसार, मोती दाऊद का बहुत बड़ा विश्वासी गुर्गा है। वह दाऊद की डी कंपनी के पैसों का भी हिसाब किताब रखता है। साथ ही साथ वह दाऊद की बीवी महजबीं का विश्वासी है।

इससे पहले दाऊद के करीबी मुन्ना झिंगाडा मामले में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मिली थी, जिसमें थाईलैंड कोर्ट ने मुंबई क्राइम ब्रांच के पक्ष में फैसला सुनाया था। मुन्ना झिंगाडा की गिरफ्तारी को लेकर थाइलैंड कोर्ट में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे, जिसमें भारत की जीत हुई  थी। 

मुन्ना झिंगाडा एक अव्वल दर्जे का शूटर है और वो कई सालों से थाइलैंड के जेल में बंद था। उस पर दाउद इब्राहिम के दुश्मन छोटा राजन के ऊपर गोली चलाने का आरोप था। मुन्ना झिंगाडा ने साल 2000 में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में छोटा राजन के ऊपर गोली चलाई थी। वहीं छोटा राजन को साल 2015 में भारत को सौंप दिया गया था। इस वक्त छोटा राजन पर 70 से अधिक मामलों में ट्रायल चल रही है।

आपको बता दें, अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में भारत में वांटेट है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने उसे 2013 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। इसके साथ ही ड्रग तस्करी, अवैध वसूली, हत्या, धमकी जैसी के आरोप हैं।

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा