लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में डूब रहे जहाज का डेटा रिकॉर्डर बरामद

By भाषा | Updated: June 6, 2021 13:29 IST

Open in App

कोलंबो, छह जून श्रीलंका में समुद्र विशेषज्ञों ने सिंगापुर के ध्वज वाले उस जहाज का डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया है जो आग लगने के बाद कोलंबो तट पर धीरे-धीरे डूब रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकारियों ने समुद्री पर्यावरण पर इस घटना के असर की जांच करने के लिए एक समिति गठित की है।

श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अभी तक जहाज से तेल या रसायन रिसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय प्राधिकारी किसी भी तरह के तेल प्रदूषण से निपटने या मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं और वे चौबीसों घंटे स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।

‘मर्चेंट शिपिंग सेक्रेटेरियट’ के विशेषज्ञों ने श्रीलंकाई नौसेना की मदद से शनिवार को एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज का डेटा रिकॉर्डर या वीडीआर बरामद कर लिया जिसे ‘जहाज के ब्लैक बॉक्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

रसायन और सौंदर्य प्रसाधन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल लेकर जा रहे जहाज में 20 मई को कोलंबो तट के पास आग लग गयी थी। यह जहाज गुजरात के हजीरा से आ रहा था।

जहाज में सवार भारतीय, चीन, फिलीपीन और रूस की नागरिकता वाले चालक दल के सभी 25 सदस्यों को 21 मई को सुरक्षित बचा लिया गया।

बरामद किया गया वीडीआर अब स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया ताकि जांच में मदद मिल सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना