लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में डूब रहे जहाज का डेटा रिकॉर्डर बरामद

By भाषा | Updated: June 6, 2021 16:52 IST

Open in App

कोलंबो, छह जून श्रीलंका में समुद्र विशेषज्ञों ने सिंगापुर के ध्वज वाले उस जहाज का डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया है जो आग लगने के बाद कोलंबो तट पर धीरे-धीरे डूब रहा है।

जांचकर्ताओं ने इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना से समुद्री पर्यावरण के प्रदूषित होने की आशंका पैदा हो गयी है।

श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण ने शनिवार को एक बयान में कहा कि अभी तक जहाज से तेल या रसायन रिसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और स्थानीय प्राधिकारी किसी भी तरह के तेल प्रदूषण से निपटने या मलबा हटाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं और वे चौबीसों घंटे स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं।

‘मर्चेंट शिपिंग सेक्रेटेरियट’ के विशेषज्ञों ने श्रीलंकाई नौसेना की मदद से शनिवार को एमवी एक्स-प्रेस पर्ल जहाज का डेटा रिकॉर्डर या वीडीआर बरामद कर लिया जिसे ‘जहाज के ब्लैक बॉक्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

रसायन और सौंदर्य प्रसाधन में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल लेकर जा रहे जहाज में 20 मई को कोलंबो तट के पास आग लग गयी थी। यह जहाज गुजरात के हजीरा से आ रहा था।

जहाज में सवार भारतीय, चीन, फिलीपीन और रूस की नागरिकता वाले चालक दल के सभी 25 सदस्यों को 21 मई को सुरक्षित बचा लिया गया।

बरामद किया गया वीडीआर स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया ताकि जांच में मदद मिल सके।

पुलिस प्रवक्ता अजित रोहन ने कहा, ‘‘यह जांच में अहम बातचीत का पता लगाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’’

वीडीआर जहाज में लगा एक उपकरण होता है जो जहाज के संचालन से संबंधित अहम सूचना को लगातार रिकॉर्ड करता है। किसी भी जहाज के वीडीआर डेटा को दुर्घटना की जांच के दौरान अहम सूचना के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

सरकार के विश्लेषण विभाग के 14 विशेषज्ञों का एक दल जहाज पर लगी आग से समुद्री पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का पता लगाने के लिए नियुक्त किया गया है। वह इसका पता लगाने के लिए समुद्री जल के नमूने एकत्रित करेंगे।

इस बीच, जहाज का पिछला हिस्सा करीब 21 मीटर की गहराई में समुद्र के तल पर है और आगे का हिस्सा लगातार धीरे-धीरे नीचे जा रहा है।

श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने अभी तक घटना के बारे में चालक दल के 20 सदस्यों और अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला