लाइव न्यूज़ :

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित बड़ी संख्या में जर्मन नेताओं का डेटा लीक

By भाषा | Updated: January 4, 2019 22:51 IST

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हैकर्स ने नेताओं को निशाना बनाया या वे अंदरूनी तौर लीक किए गए।

Open in App

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल सहित सैकड़ों जर्मन नेताओं के निजी डेटा चोरी कर उन्हें ऑनलाइन जारी कर दिया गया। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार ने दी।

सूचना में घर का पता, मोबाइल फोन नंबर, पत्र, बिल और पहचान पत्र की प्रतियां शामिल हैं जिन्हें दिसम्बर में ट्विटर पर प्रकाशित किया गया लेकिन यह इसी हफ्ते प्रकाश में आया।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हैकर्स ने नेताओं को निशाना बनाया या वे अंदरूनी तौर लीक किए गए।

सरकार की प्रवक्ता मार्टिना फिट्ज ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सैकड़ों नेताओं और हस्तियों के निजी डेटा और दस्तावेज इंटरनेट पर प्रकाशित किए गए।’’ उन्होंने पुष्टि की कि मर्केल का डेटा भी लीक हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार इस घटना को काफी गंभीरता से ले रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों में संसद के निचले सदन के सदस्य और यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ ही क्षेत्रीय और स्थानीय विधानसभाओं के नेता शामिल हैं।

फिट्ज ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि मर्केल के कार्यालय से ‘‘संवेदनशील सूचना या डेटा लीक नहीं हुआ है।’’ 

टॅग्स :जर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

कारोबारऔद्योगिक एआई की नई राह दिखा रहा जर्मनी

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

कारोबारIndia-EU FTA: मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी, वाइन और दवाइयां, भारत-यूरोपीय संघ समझौते के बाद क्या सस्ता होगा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा