लाइव न्यूज़ :

डेनियल पर्ल के परिवार के वकील को कड़ी कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है

By भाषा | Updated: January 15, 2021 17:32 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 15 जनवरी (एपी) अमेरिका के दिवंगत पत्रकार डेनियल पर्ल के परिवार के पाकिस्तानी वकील को 2002 में हुई हत्या के मामले में दोषी ब्रिटिश मूल के एक व्यक्ति को बरी किये जाने के फैसले के खिलाफ दायर अपील को लेकर एक कड़ी कानूनी लड़ाई का सामना करना पड़ रहा है।

पर्ल के परिवार के वकील फैसल सिद्दीकी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को शुक्रवार को दिए साक्षात्कार में कहा कि सुनवाई की शुरूआत में अभियोजन पक्ष ने चारों प्रतिवादियों को एक ही तरह से देखा।

अहमद उमर सईद शेख समेत चार लोगों के खिलाफ इस मामले सुनवाई चली और इन चारों को अप्रैल में इस आधार पर बरी कर दिया गया कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्य अपर्याप्त हैं। अब मामला उच्चतम न्यायालय में है।

सिद्दीकी ने कहा कि इस मामले में बरी किये जाने के फैसले को पलटने के मामले पर उच्चतम न्यायालय में मंगलवार से फिर से सुनवाई शुरू होगी और बहुत मुमकिन है कि अदालत जनवरी के अंत तक किसी फैसले पर पहुंचे। पर्ल के परिवार और पाकिस्तान सरकार दोनों ने बरी किये जाने के फैसले के खिलाफ अलग-अलग अपील की है।

पर्ल की हत्या में तीन अन्य लोगों फहाद नसीम, अदिल शेख और सलमान साकिब को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया था।

पर्ल की हत्या में उनकी भूमिकाओं के लिए शेख को मौत की सजा जबकि तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक