लाइव न्यूज़ :

चेक रिपब्लिक में खतरनाक बवंडर से तीन की मौत, सैंकड़ों लोग घायल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 13:22 IST

Open in App

प्राग, 25 जून (एपी) दक्षिणपूर्वी चेक रिपब्लिक में दुर्लभ खतरनाक बवंडर उठने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों लोग घायल हो गए। बचाव सेवा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह बवंडर बृहस्पतिवार देर रात बना और गरज के साथ तूफान ने पूरे देश में दस्तक दे दी। सात कस्बे और गांव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। यहां कई इमारतें पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गईं और कारें पलट गईं। वहीं 1,20,000 घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।

करीब 360 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को सेना के साथ इलाकों में भेजा गया। देश के विभिन्न हिस्सों से बचावकर्मी प्रभावित इलाक़ों में पहुंच रहे हैं और यहां उन्हें पड़ोसी देश ऑस्ट्रिया और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से भी मदद मिल रही है। यहां ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद से मलबे की तलाश की जा रही है।

क्षेत्रीय बचाव सेवा ने कहा कि कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री एंद्रेज बाबिस ने इसे एक बड़ी विपदा करार दिया है। वह इस घटना के समय यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रसेल्स में थे। उनकी योजना शुक्रवार को बेहद प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें