व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन प्साकी ने कहा- दलीप सिंह ने भारत को कोई चेतावनी नहीं दी थी

By भाषा | Updated: April 9, 2022 07:11 IST2022-04-09T07:05:26+5:302022-04-09T07:11:32+5:30

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय मूल के दलीप सिंह ने नयी दिल्ली की अपनी हाल की यात्रा के दौरान रूस से तेल आयात को लेकर भारत को कोई चेतावनी नहीं दी थी।

Dalip Singh did not give any warning to India says White House | व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन प्साकी ने कहा- दलीप सिंह ने भारत को कोई चेतावनी नहीं दी थी

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन प्साकी ने कहा- दलीप सिंह ने भारत को कोई चेतावनी नहीं दी थी

Highlightsव्हाइट हाउस ने उन खबरों को खारिज किया जिसमें कहा गया दलीप सिंह ने भारत को चेतावनी दी थीव्हाइट हाउस ने कहा भारत अमेरिका से ज्यादा ऊर्जा आयात करता है

 वाशिंगटनः व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि रूसी पाबंदियों पर बाइडन प्रशासन के मुख्य शिल्पी भारतीय मूल के दलीप सिंह ने नयी दिल्ली की अपनी हाल की यात्रा के दौरान रूस से तेल आयात को लेकर भारत को कोई चेतावनी नहीं दी थी, बल्कि उन्होंने भारतीय पक्ष के साथ सकारात्मक वार्ता की थी।

व्हाइट हाउस ने इसके साथ यह भी कहा कि भारत, रूस की तुलना में अमेरिका से अधिक ऊर्जा आयात करता है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन प्साकी ने दैनिक ब्रीफिंग में संवाददाताओं में सिंह की हाल की भारत यात्रा के बारे में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा, ‘‘मैं उसे चेतावनी की श्रेणी में नहीं रखूंगी।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सिंह को यूक्रेन के विरुद्ध युद्ध को लेकर रूस पर आर्थिक पांबंदियां निर्धारित करने वाला शिल्पी माना जाता है। सिंह ने भारत में संवाददताओं से कथित रूप से कहा था कि कि यदि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करता है तो भारत को यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि रूस उसकी मदद के लिए आगे आएगा। 

Web Title: Dalip Singh did not give any warning to India says White House

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे